ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mhada : घर का सपना होगा पूरा: म्हाडा बनाएगी 19,497 सस्ते घर

70
Mhada : घर का सपना होगा पूरा: म्हाडा बनाएगी 19,497 सस्ते घर

Mhada : सामान्य नागरिकों के घर के सपने को साकार करने के लिए म्हाडा (महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण) एक बार फिर तैयार है। अगले एक वर्ष में म्हाडा मुंबई में 5,199 घरों का निर्माण करेगी। इसके लिए म्हाडा का मुंबई मंडल नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने हेतु 5,749.49 करोड़ रुपये खर्च करेगा। (Mhada)

मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, मीरा रोड और विरार जैसे इलाकों में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए कोकण मंडल 2025-26 में कुल 9,902 घर बनाएगा, जिस पर 140.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुंबई मंडल के कई प्रोजेक्ट्स पहले से ही चल रहे हैं और बजट के माध्यम से इन सभी योजनाओं को गति देने का प्रयास किया गया है।

मुंबई मंडल को प्राप्त कुल राशि में से सबसे बड़ी राशि बीडीडी चॉल पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए आवंटित की गई है। इस ऐतिहासिक और 100 साल पुरानी बीडीडी चॉलों के पुनर्निर्माण के लिए बजट में 2,800 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की गई है।

नाशिक, पुणे, संभाजीनगर और नागपुर में भी बनेगे घर

म्हाडा ने इस बजट में राज्यभर में कुल 19,497 घरों के निर्माण की योजना बनाई है। मुंबई और कोकण मंडलों के अलावा नाशिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) और नागपुर में भी घर बनाए जाएंगे। इसका लाभ निश्चित रूप से आम जनता को मिलेगा। (Mhada)

Also Read : Mumbai : डब्बावाले 9 से 14 अप्रैल तक छुट्टी पर रहेंगे

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़