ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्र

मारपीट के मामले में महाराष्ट्र सरकार का मंत्री हुआ गिरफ्तार, ऐसे मिली जमानत

160

महाविकास आघाडी सरकार (MVA) में एनसीपी के कोटे से मंत्री जितेंद्र आव्हाड को सिविल इंजीनियर के पिटाई मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ देर में आव्हाड को रिहा भी कर दिया गया। यह मारपीट का मामला आव्हाड के ठाणे स्थित बंगले का है।

आज जीतेन्द्र आव्हाड खुद ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें वहां गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आव्हाड को ठाणे अदालत में पेश किया। आव्हाड ने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की। जिसके बाद ठाणे की अदालत ने आव्हाड को 10 हजार रुपयों के जाति मुचलके पर जमानत दे दी।

पुलिस के अनुसार, एक सिविल इंजीनियर के साथ कथित तौरपर मारपीट करने को लेकर आज आव्हाड पुलिस के सामने पेश हुए थे। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में आव्हाड ने अपना बयान दर्ज कराया और फिर आव्हाड को कोर्ट में हजार किया गया। जिसके बाद ठाणे की अदालत ने आव्हाड को 10 हजार रुपयों के जाति मुचलके पर रिहा कर दिया।

दरअसल, घोडबंदर रोड पर आनंदनगर इलाके के रहने वाले इंजीनियर अनंत करमुसे ने सोशल मीडिया पर आव्हाड को लेकर एक विवादित पोस्ट किया था। जिसके बाद पुलिस करमूसे को उठाकर आव्हाड के बंगले पर ले गई। वहां करमुसे के साथ 15 से 20 लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट की घटना के दौरान खुद आव्हाड बंगले पर मौजूद थे। इस मामले में तीन पुलिस वालों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x