ताजा खबरें

मंत्री राजनाथ सिंह ने पुराणों का जिक्र किया।

131

जंगी जहाज ‘मोरमुगाओ’ नौसेना में शामिल, Navy की अहमियत बताने के लिए रक्षा मंत्री ने किया पुराणों का जिक्र किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार यानि 18 दिसंबर को देश की समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए ‘पुराणों’ (Puranas) का उल्लेख किया। मुंबई में गाइडेड मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत ‘मोरमुगाओ’ (Mormugao) को नौसेना में शामिल करने के बाद अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने हिंदू धर्म ग्रंथ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराण केवल कल्पना मात्र हैं लेकिन उनके पीछे जो सच है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा की , ‘‘मैं यह सब आपके समक्ष कह रहा हूं क्योंकि पुराणों में समुद्र के महत्व का वर्णन है. शायद ही कोई कहानी हो, जिसमें समुद्र का वर्णन न हो. पुराणों में कुछ स्थानों पर भगवान विष्णु के दूध सागर का वर्णन है, कुछ स्थानों पर राक्षसों के अत्याचार के कारण धरती के समुद्र से आश्रय मांगने का जिक्र है। ’’

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x