मुम्बई से सटे कल्याण (Kalyan) में मनसे विधायक राजू पाटिल ने एमएसआरडीसी के अधिकारियों के साथ कल्याण-शील मार्ग के कंक्रीटिंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को पलावा से सुयोग होटल चौक तक ट्रैफिक जाम पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि, ‘एमएसआरडीसी के अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक जाम से होने वाली समस्याओं के समाधान की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क के लिए एमएमआरडीए द्वारा स्वीकृत 360 करोड़ रुपये के मामले में केवल धनराशि की स्वीकृति होती है, होर्डिंग्स लगाए जाते हैं। MIDC द्वारा सड़क निर्माण के लिए आवंटित किए गए 110 करोड़ रुपयों का क्या हुआ? उनका काम कब शुरू होगा।
राजू पाटिल ने आगे आरोप लगाया कि मेरे द्वारा स्वीकृत सड़कों का भी इस्तेमाल उनके द्वारा किया जा रहा है। वहीं कल्याण शील रोड पर काम की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए विधायक पाटिल ने कई बार इस सड़क पर काम की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की। लेकिन इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समर्थन है। एक दिन जनता जवाब देगी।
कार्यपालन अभियंता नितिन बोरोले ने समझाते हुए कहा कि, ‘सड़क निर्माण में जो खामियां रह गई हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
Report by : Rajesh Soni
Also read : कल्यान मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार