ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मनसे का आंदोलन BJP द्वारा स्पॉन्सर्ड-शिवसेना

165

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आज मंदिरों को खोलने के लिए आंदोलन किया। औरंगाबाद में मनसे ने मंदिरों को खोलने के लिए आक्रामक रुख अख्तियार किया। हालांकि मनसे की मंदिर खोलने की मांग पर शिवसेना ने आलोचना की है। शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे और विधायक अंबादास दानवे ने कहा कि मनसे आंदोलन भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम है।

मनसे में मंदिर खोलने की हिम्मत नहीं है। मनसे हमसे उलझे ना। चंद्रकांत खैरे ने कहा कि मनसे आंदोलन भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से औरंगाबाद शहर में मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर आज जोरदार आंदोलन किया गया. आंदोलन औरंगाबाद शहर के गुलमंडी में सुपारी हनुमान मंदिर के सामने हुआ। सैकड़ों मनसे कार्यकर्ता मंदिर के सामने जमा हो गए और घंटियां बजाकर विरोध किया। पुलिस ने आंदोलन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x