महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के कार्यकर्ता अपने हिंसक आंदोलनों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर मनसे कार्यकर्ताओं ने मनसे स्टाइल में टोल नाके पर तोड़फोड़ की है। सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मनसे कार्यकर्ता नाराज थे।
दरअसल, मुम्बई से सटे भिवंडी-ठाणे रास्ते स्थित टोल नाके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तोड़फोड़ की है। सड़कों की बुरी स्थिति और टोल वसूली को लेकर मनसे कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे थे।
दरअसल, भिवंडी-ठाणे की सड़कों को बीओटी सिद्धांत पर विकसित किया गया है, लेकिन इस मार्ग पर सड़कें बेहद खराब स्थिति में है। पर रोड की खराब स्थिति होने के बावजूद इस सड़क पर टोल वसूली की जा रही है।
फिलहाल इस सड़क पर मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। इसलिए सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है। वहीं बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यात्रियों को इस सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।
लोगों की परेशानी और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा आंदोलन भी किया गया था। इन आंदोलनों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान खींचने की भी कोशिश की गई थी। लेकिन प्रशासन ने कोई सड़क दुरुस्तीकरण करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण गणेश चतुर्थी के दौरान गणेशभक्तों को बाप्पा की मूर्ति इन्हीं गड्ढों से भरी सड़क पर से लाने और ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
वहीं, सड़क की जर्जर स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने भी 1 सितंबर को काशेली टोलनाके पर सिर मुंडवाकर सार्वजनिक बांधकाम विभाग के खिलाफ आंदोलन किया था। वहीं इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने रास्तों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन सड़क दुरुस्तीकरण का काम हुआ नहीं। जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने स्टाइल में कार्रवाई करने की भी वार्निंग दी थी।
जिसके बाद अनंत चतुर्थी के बाद आज यानी सोमवार को मनसे के जिला पदाधिकारी संजय पाटिल और संतोष म्हात्रे ने सोमवार सुबह काशेली टोल प्लाजा पर जोरदार तोड़फोड़ की। टोल के पैसा वसूलने वाले कैबिन को मनसे कार्यकर्ताओं ने फोड़ दिया। पुलिस ने अचानक हुए हमले के सिलसिले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, ‘एक माह पहले मनसे कार्यकर्ताओं ने अंजुरफाटा खरबाव कमान रोड स्थित मालोडी टोल प्लाजा पर भी हमला कर तोड़फोड़ की थी।
Reported by – Rajesh Soni
Also Read – कंगना रनौत पहुंची अँधेरी कोर्ट