ताजा खबरेंदुनियादेशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, छात्र गंभीर रूप से जख्मी!

139

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां ऑनलाइन (Online Class) क्लास के दौरान मोबाइल ब्लास्ट (Mobile Blast) में आठवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है।

दरअसल, एक 15 साल का लड़का ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक मोबाइल फट गया। विस्फोट में आठवीं कक्षा का एक 15 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मध्य प्रदेश के सतना से 35 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव की है।

इस घटना के दौरान लड़के के घर पर कोई नहीं था। चूंकि लड़के के माता-पिता घर पर नहीं थे, विस्फोट की आवाज सुन पड़ोसी भाग कर लड़के की मदद के लिए आए। जब भयभीत पड़ोसियों को विस्फोट के बारे में पता चला कि मोबाइल फोन फट गया है, तो वे लड़के को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायल लड़के का नाम राम प्रकाश भदौरिया है।

पुलिस ने बताया कि, ‘राम प्रकाश के घर में सभी लोग काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बाद में राम प्रकाश के माता-पिता को घटना की सूचना दी गई। ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई घटना के बाद राम प्रकाश के माता-पिता भी सदमे में हैं। जिसके बाद वो भी फौरन अस्पताल पहुंचे। राम प्रकाश भदौरिया को पहले सतना के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए जबलपुर के एक अस्पताल में रेफेर कर दिया गया।

विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यह संदेह है कि ओवरचार्जिंग या ओवरहीटिंग के कारण मोबाइल फोन में विस्फोट हुआ होगा।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/highest-civilian-honor-of-bhutan-to-prime-minister-narendra-modi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x