ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मोदी सरकार का 100 करोड़ वैक्सीनेशन का दावा झूठा-संजय राउत

127

देश में कोरोना (Corona) टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर गया है। केंद्र सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है।

इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि देश में 100 करोड़ टीकाकरण का दावा झूठा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में केवल 23 करोड़ टीके ही दिए गए हैं। इतना ही नहीं, हम इसे सबूतों के साथ साबित करेंगे।

राउत ने आगे कहा कि, ‘एक तरफ चीनी सेना भारत में घुसपैठ कर रही है। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार शुरू हो गया है। दूसरी ओर, देश में टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। इस समय कोई भी बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में बात नहीं कर रहा है।

राउत ने यह बयान नाशिक में दिया। फिलहाल राउत नासिक दौरे पर हैं। राउत आगामी मनपा चुनाव में शिवसेना की तैयारियों का जायजा लेने नासिक पहुंचे हैं।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Raed – ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x