ताजा खबरें

मोहित रैना ने तलाक की बात पर तोड़ी चुप्पी, कहा सब बकवास है

441

देवों (gods)के देव महादेव फेम अभिनेता मोहित रैना और उनकी पत्नी के बीच तलाक की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी। मोहित ने अपनी शादी की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थी जिसके बाद सभी को लगा की एक साल पूरा होने से पहले ही ये कपल अलग होनेवाला है। हालाँकि अब खुद मोहित रैना ने इन सभी ख़बरों को बकवास बताते हुए अफवाहों को खारिज कर दिया है।

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मोहित रैना ने कहा, ‘ये सब अफवाहें हैं। अदिति और मैं हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली शादी की सालगिरह मना रहे हैं। मेरी शादी की तस्वीरें वही पर मौजूद हैं और सब ठीक है। मैं अदिति को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करता क्योंकि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं है। मोहित ने 1 जनवरी, 2022 को अदिति शर्मा के साथ शादी की थी। मोहित ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, “सच्चा प्यार बाधाओं पर काबू पाता है। अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब अलग नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

Also Read :- https://metromumbailive.com/16-year-old-girl-gang-raped-in-palghar-adjacent-to-mumbai-8-people-arrested/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़