कमिश्नरेट के तहत पनवेल और नवी मुंबई क्षेत्रों के 600 से अधिक पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवी मुंबई पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने 646 कर्मचारियों का तबादला किया।
ट्रांसफर प्रक्रिया में पुलिस ठाणे, नियंत्रण कक्ष, पुलिस मुख्यालय, यातायात शाखा, अपराध शाखा, आरबीआई, अतिक्रमण और विशेष शाखा को शामिल किया गया है। पिछले दो दिनों से ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही थी। सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक निरीक्षण के बाद पांच साल की अवधि पूरी करने वाले 646 कर्मचारियों की सूची तैयार की गई। पुलिस आयुक्तालय के स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार बुधवार रात पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह द्वारा तबादले किए गए।
पुलिस आयुक्त ने बुधवार रात नवी मुंबई में 646 पुलिस कर्मियों के एक साथ तबादले किए। इसमें सहायक पुलिस उपनिरीक्षक से लेकर पुलिस के शिपाई लेवल तक के कर्मचारी शामिल हैं। पांच साल से एक ही पुलिस स्टेशन में काम कर रहे कर्मचारियों को तबादला प्रक्रिया में शामिल किया गया है। ट्रांसफर किये गए पुलिस कर्मियों में 47 सहायक पुलिस उप निरीक्षक, 195 पुलिस कांस्टेबल, 209 पुलिस नायक और 195 पुलिस शिपाई लेवल के कर्मचारी शामिल हैं।
राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त के तबादले के बाद 15 फीसदी तबादला आदेश को बढ़ाकर 25 फीसदी करने का फैसला किया। इसका मतलब है कि बाकी 10 फीसदी कर्मचारियों के तबादले अगस्त के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप अन्य 150 से 200 कर्मचारियों का तबादला होगा।
वहीं, औरंगाबाद नगर पुलिस बल के 809 पुलिसकर्मियों में से 560 ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।नगर पुलिस ने आरक्षकों का तबादला सहायक आरक्षक के पद पर करना शुरू कर दिया है।उन्हें तीन पसंदीदा स्थानों में से एक में ट्रांसफर किया जा रहा है। गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से पुलिस आयुक्त से लेकर अधीक्षक, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, निरीक्षक और सहायक निरीक्षक के पद पर तबादले होंगे।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – पुणे की महिला DCP को मुफ्त खाना मंगवाना पड़ा महंगा, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश