ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ठाणे वासियों के लिए बनाया गया ‘मॉर्निंग वॉक प्लाजा’, मनपा का नागरिकों को गिफ्ट

473

आज के दौर में हर कोई स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए कड़ी मेहनत करता है। क्योंकि स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है। ऐसे में आम आदमी अपने आप को मोटापा, ब्लड प्रेशर, और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाने के लिए मॉर्निंग वॉक(Morning Walk) का सहारा लेता है। रोजाना हजारों की संख्या में सुबह-सुबह लोग वाकिंग, योग और साइकलिंग करते हुए नजर आ जाते हैं।

लेकिन सड़कों पर दौड़ लगाने के कारण कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना के डर से कई लोगों ने साइकलिंग और दौड़ लगाना छोड़ दिया। अब ऐसे लोगों को ठाणे महानगर पालिका ने बड़ा तोहफा दिया।

दरअसल, ठाणे मनपा ने तीन सड़कों को मॉर्निंग वॉक प्लाजा में परिवर्तित करने का फैसला लिया है। जिसके कारण ठाणेकर निडर होकर अपने सवास्थ पर ध्यान दे सकेंगे। मनपा अधिकारियों के मुताबिक इस प्लाजा के माध्यम से ठाणे वासी चलकर, दौड़कर और साइकलिंग कर खुदको स्वस्थ और तंदरुस्त रख पाएंगे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/facility-for-local-passengers-increased-at-charni-road-station/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़