ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai : 24 कैरेट पहुंचा ₹93,530, सोने की कीमतों में उछाल!

394
Mumbai : 24 कैरेट पहुंचा ₹93,530, सोने की कीमतों में उछाल!

Mumbai : आज के सोने के दाम ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है। देशभर में सोने की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल ने निवेशकों और ग्राहकों — दोनों को चौंका दिया है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹2,940 तक बढ़ गया है। (Mumbai)

“आज सोने की चमक कुछ ज़्यादा ही तेज़ हो गई है!” देश के कई बड़े शहरों में सोने के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है, जिससे सर्राफा बाजारों में हलचल मच गई है। त्योहारों और शादी के सीज़न से पहले आई इस बढ़ोतरी ने ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डाला है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹93,380 प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है और 22 कैरेट ₹85,600 प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ और नोएडा में भी यही ट्रेंड देखने को मिला — दोनों जगहों पर 24 कैरेट सोने का दाम ₹93,530 और 22 कैरेट ₹85,750 रहा।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹93,530 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है — यानी ₹2,940 का उछाल! वहीं 22 कैरेट की कीमत ₹85,750 है। जिसमें ₹2,700 की बढ़त देखी गई है। (Mumbai)

बेंगलुरु, चेन्नई और पटना जैसे शहरों में भी इसी तरह की तेजी देखने को मिली है, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 93 हज़ार के पार निकल गई है।

Also Read : Dharavi Redevelopment : मिली मंजूरी, 256 एकड़ जमीन सरकार ने दी।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़