Air Quality: SAMEER App के अनुसार, रविवार को मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में बताया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा मैप किए गए AQI डेटा से पता चला कि मुंबई के कुल 22 स्टेशनों – BKC, बायकुला, खेरवाड़ी, मलाड पश्चिम, मझगांव और शिवाजी नगर क्षेत्रों में 19 नवंबर को ‘खराब’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। एक्यूआई क्रमश: 239, 205, 232, 202, 211 और 244 रहा।
रविवार को मुंबई में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।(Air Quality)
सुबह करीब 10.05 बजे मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। इसके अलावा, ठाणे में भी 196 पर एक्यूआई के साथ ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। नवी मुंबई में 204 पर एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी दर्ज की गई।
इसके अलावा, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने खुलासा किया कि मुंबई के बोरीवली में 94 AQI के साथ सबसे कम प्रदूषित वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।
डेटा से पता चलता है कि मुंबई में सबसे प्रमुख प्रदूषक PM 2.5 और O3 हैं। जबकि ठाणे में सबसे प्रमुख प्रदूषक PM10 और O3 हैं
नवी मुंबई में सबसे प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5, ओ3 और पीएम 10 हैं। ठाणे और नवी मुंबई में भी वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ दर्ज की गई, जहां एक्यूआई क्रमशः 186 और 132 था।
Also Read: शुभमन गिल को चियर करने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, मैच से पहले शेयर किया क्यूट वीडियो