ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai : जल्द शुरू होगी देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी

58
Mumbai : जल्द शुरू होगी देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी

Mumbai :  देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी जल्द शुरू होने जा रही है। मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने स्वीडिश महावाणिज्यदूत स्वेन ओस्टबर्ग के साथ बैठक में इस परियोजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। यह ई-वॉटर टैक्सी स्वीडिश कंपनी कैंडेला के सहयोग से संचालित की जाएगी, जो पर्यावरण के अनुकूल होगी।

बैठक में स्वेन ओस्टबर्ग की सलाहकार सलोनी जावेरी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था पर दबाव है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस परियोजना को जल्द शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। इस योजना के तहत गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा और गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग जलमार्ग पर ई-वॉटर टैक्सी की पायलट परियोजना लागू की जाएगी। (Mumbai)

समझौते के तहत स्वीडिश कंपनी को पर्यावरण और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। इसके साथ ही, इस जल टैक्सी का किराया आम नागरिकों के लिए किफायती रखा जाएगा। राज्य सरकार कंपनी के लिए लाइसेंसिंग आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी, जिससे यह सेवा जल्द शुरू की जा सके।

स्वेन ओस्टबर्ग ने महाराष्ट्र में बंदरगाहों के विकास में रुचि व्यक्त की और कहा कि स्वीडिश कैंडेला कंपनी जल्द ही अपनी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेगी। इसके बाद इस जल टैक्सी की पायलट परियोजना तुरंत शुरू की जाएगी। मुंबई में ई-वॉटर टैक्सी सेवा से यातायात की भीड़भाड़ कम होगी और नागरिकों को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल जल परिवहन का एक नया विकल्प मिलेगा। (Mumbai)

Also Read : Aditya Thackeray : सड़क निर्माण घोटाले की EOW जांच की मांग की।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़