ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई: इलाज को लेकर हुए विवाद में बहू ने की सास की हत्या

160

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि इलाज के लिए पैसों को लेकर हुए विवाद में बहू ने सास की हत्या कर दी। 61 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में मंगलवार को 37 वर्षीय विवाहिता को गिरफ्तार किया गया।

घटना 13 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। सास-बहू मुंबई के धारावी क्रॉस रोड इलाके में अंबेडकर स्कूल के पास रहती हैं। आरोप है कि बहू ने अपनी सास की घर में ही हत्या कर दी।

37 वर्षीय आरोपी की पहचान शांति मुर्गन के रूप में हुई है। वह लोगों के घरों में घरक़ाम करती थी। वहीं उसका पति रसोइया का काम करता है। इस जोड़े को 15 और 18 साल के दो बच्चे हैं। मृतक की पहचान 61 वर्षीय एंटनी मुथुस्वामी के रूप में हुई है।

पिछले कुछ दिनों से शांति और उनके पति के बीच सास के इलाज के खर्चे को लेकर विवाद चल रहा था। सास की बीमारी पर 3 लाख रुपये खर्च करने थे। शांति के पति और उसकी सास पैसों को इलाज इलाज के लिए खर्च करना चाहते थे। वहीं धारावी पुलिस ने कहा कि शांति दोनों लड़कियों के भविष्य के लिए पैसे रखना चाहती थी।

घटना के वक्त शांति की दोनों बेटियां और पति घर पर नहीं थे। तभी सास-बहू के बीच फिर से बड़ा झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। पुलिस ने बताया कि आखिरकार उसने अपनी सास का रस्सी से गला घोंट दिया।

शुरुआत में शांति ने यह दिखावा किया कि उसकी सास की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है। हालांकि, सायन अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सास की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने शांति से पूछताछ की और उसे हथकड़ी पहना दी।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – अनुज और अनुपमा का होगा जबरदस्त झगड़ा, माल्विका का गुलाम बनेगा वनराज।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x