देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। मुम्बई (Mumbai) में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में 3,775 नए मामलें दर्ज किए गए हैं।
आपको जानकारी हो कि, यह कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सामने आने वाले मामलों में सबसे ज्यादा है। पिछले दो दिनों से मुम्बई (Mumbai) में लगातार तीन हजार से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में मुम्बई (Mumbai) में कोरोना वायरस के कारण 10 लोगों की मौत भी हुई है।
वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में नए कोरोना मामलों में कुल वृद्धि 0.63 परसेंट से बढ़कर 2.15 परसेंट हो गई है। रविवार को मुंबई (Mumbai) में 3,779 नए मामले आने के बाद भारत की ‘आर्थिक राजधानी’ मुम्बई में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,62,675 हो चुकी है। इस महामारी ने मुम्बई में अब तक 11,586 मरीजों की जान ले ली है।
वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो, देश के कुल 83 प्रतिशत कोरोना के नए मामले महाराष्ट्र से दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,535 नए मामले और पिछले 24 घंटों में 99 मौत भी हुई है।
बता दें कि, कुछ दिन पहले मुंबई (Mumbai) की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने को आवश्यक बताया था। पेडनेकर ने कहा था कि, परिस्थितियों को देखकर मुझे लगता है कि अब नाइट कर्फ्यू लगाना शहर में जरूरी होते जा रहा है। हम भीड़ वाले मार्केटों को अन्य जगहों पर ट्रांसफर करने का भी विचार कर रहे हैं।
कोरोना के सक्रिय मामलों की रेस में पुणे के बाद मुम्बई का ही नंबर आता है। वहीं कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द उद्धव सरकार सख्त फैसले ले सकती है।
Report by: Rajesh Soni
Also read: आदित्य ठाकरे दे सकते हैं इस्तीफा ? आपने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की बात