ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई- नई मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, गर्मी से राहत

141

पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान है। वहीं अब प्री मॉनसून (Monsoon)बरसात ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत दी है। नवी मुंबई में पिछले 4 से 5 दिनों से बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण शहर में काफी दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ था। लेकिन आज सुबह 5 बजे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। और वातावरण सुहाना हो गया।

इसलिए गर्मी से परेशान नवी मुंबईकरों को बारिश से राहत मिली है। वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के कारण नागरिक भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली जिले में कल भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते सांगली जिले के नागरिकों को गर्मी से राहत मिली है।

वहीं मौसम विभाग ने भी मॉनसून को लेकर भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र में इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। महाराष्ट्र में मॉनसून 5 जून को दस्तक दे सकता है। वहीं मुम्बई में मौसम विभाग ने इस बार भारी बारिश की संभावना जताई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/aurangzeb-poster-of-kashi-vishwanath-put-up-in-the-name-of-aurangzeb-protest-from-mumbai-to-delhi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x