ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

नाले में बहते हुए नवजात लावारिस बच्चे को मुंबई पुलिस ने बचाया

166

मुंबई (Mumbai) में नवजात शिशु को बचाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां मुंबई के पंतनगर इलाके में एक नवजात बच्चे नाले में बह रहा था। बिल्लियों ने पहले उसे देखा और अपनी आवाज से अपने आसपास के लोगों को सचेत किया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।घटना की गंभीरता को भांपते हुए मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची। और नवजात को नाले से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस बच्चे की जान बचाने के लिए अस्पताल ले गई।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा था कि, ‘ पंतनगर निर्भया पथक को एक शुभचिंतक से सूचना मिली थी कि नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक दिया गया है। बिल्ली के चिल्लाने से युवक सतर्क हो गया। बच्चे को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और वह सुरक्षित है।

इस मासूम की जान बच गई है। क्योंकि मुंबई पुलिस के निर्भया दस्ते ने सतर्कता दिखाई और तत्काल कार्रवाई की। बच्चे को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, अब नवजात खतरे से बाहर और उसकी सेहत ठीक है। पुलिस ने ट्वीट में नवजात की फोटो भी शेयर की।

हालांकि, लड़के के माता-पिता या उसे नाले में छोड़ने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि मुंबई पुलिस की इस मानवता भरे काम की हर तरफ से सराहना हो रही है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: बीएमसी दिलाएगी मुंबईकरों को खराब सड़कों से निजात!

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x