Mumbai-Pune Expressway : महाराष्ट्र में वर्तमान में सड़क नेटवर्क का तेजी से विकास हो रहा है। यहां कई प्रमुख महामार्ग हैं, जिनमें से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) भारत का सबसे महंगा और सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे है। यह देश का पहला 6-लेन वाला और सबसे बड़ा महामार्ग भी है, जो महाराष्ट्र के दो महत्वपूर्ण शहरों, मुंबई और पुणे को जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से इन दोनों शहरों के बीच का यात्रा समय कम हो गया है, जिससे यह मार्ग यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक हो गया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की लंबाई 94.5 किलोमीटर है, और इसे बनाने में लगभग 22 साल का समय लगा। इस एक्सप्रेसवे की निर्माण लागत 1,63,000 करोड़ रुपये आई थी। 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा इस परियोजना की शुरुआत की गई थी, और 2000 में यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया गया था। (Mumbai-Pune Expressway )
हालांकि, यह एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए अत्यधिक महंगा साबित हो रहा है, क्योंकि यहां पर सबसे महंगे टोल वसूल किए जाते हैं। एक सामान्य कार के लिए एक मार्ग का टोल 320 रुपये है, जबकि टेम्पो के लिए एकल टोल टैक्स 495 रुपये, बस के लिए 940 रुपये, डबल एक्सल ट्रक के लिए 685 रुपये, तीन एक्सल ट्रक के लिए 1,630 रुपये और मल्टी एक्सल ट्रक के लिए 2,165 रुपये है।
इन उच्च टोल दरों के बावजूद, लाखों यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं, क्योंकि यह यात्रा को बहुत तेज और सुविधाजनक बनाता है। मुंबई से पुणे तक का यात्रा समय केवल 3.5 घंटे में पूरा हो जाता है। इस मार्ग से गुजरते हुए यात्रियों को अद्भुत प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिलते हैं। यह एक्सप्रेसवे नवी मुंबई के कळंबोली से शुरू होकर पुणे के किवळे तक जाता है, जो यात्रियों के लिए एक आरामदायक और सुंदर यात्रा का अनुभव प्रदान करता है। (Mumbai-Pune Expressway )
Also Read : Teacher : की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 6 लोगों पर लगाया आरोप