Mumbaikars Should Be Careful : मुंबई में बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं अब समुद्र में उठने वाली ऊँची लहरों की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच मुंबई में 18 दिन ऐसे होंगे जब समुद्र में ऊँची लहरें उठेंगी। विशेष रूप से जून महीने में लहरों की ऊँचाई सबसे अधिक होगी। 26 जून को 4.75 मीटर ऊँचाई की सबसे बड़ी लहर उठने की संभावना है। (Mumbaikars Should Be Careful)
मुंबई महानगर पालिका ने पहले से ही शहर की सड़कों की खुदाई कर रखी है, जिससे बारिश के मौसम को लेकर पहले ही आशंका बनी हुई है। ऐसे में समुद्र के किनारों पर लहरों का ये उफान चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इन दिनों समुद्र किनारे जाने से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
हर साल गर्मी की छुट्टियों में जब स्कूलों की परीक्षाएं खत्म होती हैं, तो मुंबईकर गांव जाने की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन इसके बाद वे बारिश की प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि यही गर्मी से राहत दिलाती है। इस साल जून से ही समुद्र के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। (Mumbaikars Should Be Careful)
Also Read : Shirdi Sai Temple : रिकॉर्ड तोड़ दान, 4.26 करोड़ से ज्यादा की चढ़त