ताजा खबरेंमुंबई

85 साल का हुआ मुंबई का डबल डेकर बस, मुंबईकरों का पसंदीदा सफर

155

मुंबईकर की पसंदीदा डबल देकर बेस्ट आज 85 साल की हो गई है। 8 दिसंबर, 1937 को पहली डबल डेकर बस मुंबईकरों की सेवा में चली थी। गुरुवार की शाम बेस्ट की ओपन डबल डेकर बस का 85वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. बेस्ट के पास वर्तमान में 45 डबल डेकर बसें हैं और वे पुरानी हैं जिसकी वजह से उन्हें सेवा से हटा लिया जाएगा और इनकी जगह आधुनिक एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें लेंगी। इस बस को लंदन में चलने वाली डबल डेकर कंपनी ने बनाया है। यह डबल डेकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर मुंबईकरों की सेवा में उतरेगी।

नए इलेक्ट्रिक 900 डबल डेकर को बेस्ट के बेड़े में शामिल किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में दो दरवाजे होंगे वही ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए ड्राइवर सिटी के पिछले हिस्से में एक अलग सीढ़ी है। इस बस में कुल मिलाकर 66 सीटें है और इसमें आराम से 88 यात्रियों की बैठने की जगह है। यह बस वजन में हल्की है और इसकी कीमत 1.8 से 2.3 करोड़ के बीच है।

Also Read: सिंघम अगेन में लेडी सिंघम बनेगी दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी ने किया एलान

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x