ताजा खबरेंमुंबई

मुंबई का हिमालय ब्रिज 100 साल तक टिकेगा, नए साल में यात्रियों को मिलेगा सुविधा

136

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में हिमालय ब्रिज का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस ब्रिज के लिए 120 टन स्टेनलेस स्टील के 5 गर्डर ओडिशा से लाए गए हैं।वही इस ही बीच दावा किया जा रहा की ये गर्डर कम से कम 100 साल तक चलने के लिए काफी मजबूत हैं। नए साल में पुल को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

14 मार्च, 2019 को सीएसएमटी में हिमालय पुल का एक हिस्सा गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। पिछले चार साल से रुके इस पुल का काम 2022 में शुरू हो गया है। पुल की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होगी। इस पुल का निर्माण करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।अब तक टाइम्स ऑफ इंडिया और सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के दोनों ओर दो-दो पिलर खड़े हो चुके हैं, नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनाने का काम चल रहा है।पुल के सभी पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। हादसे के बाद पुल बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से योजना तैयार की गई। नई योजना के अनुसार हिमालय पुल का निर्माण स्टेनलेस स्टील से किया जा रहा है। इस पुल का काम फिलहाल अंतिम चरण में है।

Also Read: हिंदुओं को घर में हथियार या धारदार चाकू रखना चाहिए, लव जिहाद पर प्रज्ञा ठाकुर की सलाह

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x