मुम्बई (Mumbai) से सटे कल्याण डोम्बिवली की महानगर पालिका ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। दरअसल, शनिवार शाम केडीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुनील पावर क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कई बार और रेस्टोरेंट चार बजे के बाद भी खुले हुए थे।
जिसके नागपालिका ने कार्रवाई करते हुए कई बार और रेस्टोरेंट को सील कर दिया। प्रभाग अधिकारी सुधीर मोकल ने कल्याण पूर्व में राज पैलेस बार को सील कर दिया। यह बार भी चार बजे के बाद खुला हुआ था। वहीं नगरपालिका आगे भी इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई करती रहेगी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : VBA अध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर की सेहत में सुधार