ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई से सटे इलाके में मनपा लगाएगी 75 हजार पेड़

139

मीरा-भायंदर आयुक्त दिलीप ढोले का संकल्प (resolution)है कि शहर की पहचान उद्यानों के तौरपर हो। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए मनपा ने 75 हजार पेड़ लगाने का निर्णय लिया है। इस काम में सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।

पहले चरण में मनपा क्षेत्र में उपलब्ध आरक्षित जमीनों पर पेड़ लगाए जाएंगे। उपायुक्त संजय शिंदे ने बताया कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। राज्य सरकार भी पर्यावरण को लेकर माझी वसुंधरा मुहिम चला रही है।

इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए मनपा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 75 हजार पेड़ लगाने जा रही है।काशिमीरा में आरक्षण क्रमांक 314 का चयन पेड़ों को लगाने के लिए हुआ है। जहां 30 से 35 हजार पेड़ लगाकर कृत्रिम जंगल का निर्माण किया जाएगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/sharad-pawar-qualified-candidate-for-the-post-of-president/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x