ताजा खबरेंमनोरंजन

मेरी पत्नी बनेगी महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्यमंत्री, एक्टर का बड़ा दावा

147

बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान के लुक को लेकर बयान दिया था। जहां अभिजीत ने कहा था की पठान में शाहरुख खान मेरे जैसे दिखते हैं, वहां उन्होंने मेरा लुक कॉपी किया। अब इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर बहुत बड़ा दावा करते हुए कहा की वो उसे महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाएंगे। अभिजीत ने खुद मुख्यमंत्री बनने से सीधे राष्ट्रपति बनने का सपना देखा था।

हाल ही में अभिजीत बिचुकले ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई । उस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी अलंकृता बिचुकले को सार्वजनिक पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। पत्र का शीर्षक था, महाराष्ट्र की होने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री।इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत बिचुकले ने कहा, मैंने यह पहली बार नहीं बोला है. मैंने सतारा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा था जब हमारी सौभाग्यवती ने 2009 में उदयनराजे के खिलाफ पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद से इस क्षेत्र पर हमेशा पुरुषों का ही एकाधिकार रहा है।जो महिला मुख्यमंत्री बनना चाहती है उसे भारतीय संस्कृति की पूरी जानकारी होनी चाहिए. पूरे भारत को एक गृहिणी की जरूरत है जो उस संस्कृति को बनाए रखे और चलाए, और मेरी पत्नी अलंकृता बिचुकले महाराष्ट्र की सुंदरता, संस्कृति और गरिमा को बनाए रखने वाली महिला हैं। मैं खुद पूरे महाराष्ट्र के दौरे पर जाते हुए इस मुद्दे को उठाऊंगा।

Also Read: मुंबई के अँधेरी में बंदर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x