तीन दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिवसेना नेता संजय राउत के कंधे पर हाथ रखने की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इससे कई राजनीतिक भविष्यवाणियां की गईं। हालांकि केंद्रीय उद्योग मंत्री नारायण राणे ने इस तस्वीर का मजाक उड़ाया है। राणे ने कहा कि, ‘राहुल गांधी जिसके भी कंधे पर हाथ रखते हैं। वह पार्टी रसातल में जाती है।’
नारायण राणे ने यह बयान मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। अब कांग्रेस कहाँ है? कांग्रेस खत्म होते जा रही है। राहुल गांधी को अब किसी के समर्थन की जरूरत है। राणे ने कहा, “राहुल गांधी जब भी किसी के कंधे पर हाथ रखते हैं, वो पार्टी खाई में चली जाती है।”
Reported By – Rajesh Soni
Also Read –दिवंगत पूर्व विधायक गणपतराव देशमुख से मिले शंभूराजे देसाई