देश में ताजमहल, कुतुबमीनार, ज्ञानवापी मस्जिद और कृष्णजन्म भूमि जैसे धरोहर और स्मारकों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इन सभी जगहों पर हिन्दू पक्ष अपना दावा ठोक रहा है। हिन्दू पक्ष का कहना है कि ताजमहल हिन्दू शिव मंदिर है। वहीं कुतुबमीनार विष्णु स्तंभ है।
इसके अलावा काशी की ज्ञानवापी और मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को मंदिरों को ध्वस्त कर बनाया गया है। ऐसा दावा भी हिन्दू पक्ष की तरफ से किया जा रहा है। इस बीच मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को सील करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
वहीं आज कृष्ण जन्मभूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को सील करने की मांग हुई है।
इसको लेकर हिन्दू पक्ष ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। हिन्दू पक्ष ने मस्जिद पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है।
वहीं हिन्दू पक्ष ने मस्जिद में CRPF की तैनाती की भी मांग की है।
कल ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा हिन्दू पक्ष की तरफ से किया गया था।वहीं मुस्लिम पक्ष ने हिन्दू पक्ष के दावों को नकार दिया। वहीं सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमिटी ने कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसको लेकर आज SC में सुनवाई हो सकती है।
Reported By :- Rajesh Soni