ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले सावधान, पुलिस रख रही है नजर

141

अगर आप सोशल मीडिया (Social Media) पर विवादित या धार्मिक पोस्ट कर रहे हैं, तो आपको अपने इनबॉक्स में साइबर पुलिस सीआरपीसी की धारा 149 के तहत एक नोटिस दिखाई देगी। क्योंकि अब तक विवादित पोस्ट करने वाले 400 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। महाराष्ट्र में जारी धार्मिक विवाद को देखते हुए सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस एक नया उपाय लेकर आई है।

महाराष्ट्र के साइबर आईजी यासवी यादव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ऐसे लोग पोस्ट को डिलीट करने के बाद भी दोबारा पोस्ट करते हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस एक नई योजना लेकर आई है।

ऐसी विवादित पोस्टर करने वालों को इनबॉक्स में सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। ताकि उन्हें पता चले कि उनका सोशल मीडिया एकाउंट साइबर पुलिस की निगरानी में है। वहीं अब तक साइबर पुलिस ने इसी तरह की विवादित पोस्ट करने वाले 400 नागरिकों के सोशल मीडिया एकाउंट के इनबॉक्स में नोटिस भेजे हैं।

इन सब पर नजर रखने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 4 विशेष टीमों का गठन किया है। जो सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी कर रही हैं। उनकी यूनिट को “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एंड एनालिसिस यूनिट” नाम दिया गया है। और इसके लिए कुछ खास सॉफ्टवेयर टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आईजी यादव ने कहा, “पिछले 15 दिनों में विवादित पोस्ट की संख्या तीन गुना हो गई है। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं।” महाराष्ट्र साइबर ने पिछले चार महीनों में 12,000 से ज्यादा पोस्ट डिलीट की हैं। और इनमें से विवादित पोस्ट करने वाले 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मस्जिद को लेकर लाउडस्पीकर विवाद शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट भी बढ़ गए हैं। जो राज्य में अभी या भविष्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अब तक हजारों पोस्ट का पता लगाया है। और ऐसे पोस्ट को हटाया गया। वहीं ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ दो तरह की कार्रवाई की गई है। पहली उनके सारे एकाउंट्स की डिटेल्स को संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करते हुए सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। वहीं सारी जानकारी मिलने के बाद संबंधित साइबर यूनिट से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जा रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/final-decision-will-be-taken-regarding-loudspeakers-after-discussion-with-chief-minister-uddhav-thackeray/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x