ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब बरसात के दौरान नहीं डूबेगी मुंबई

137

हर साल मुंबई में बरसात(Rain) के दौरान सड़क और घरों में पानी भर जाता है। जिसकी मुख्य वजह मॉनसून से पहले नालों की सफाई ठीक से न होना है। इसके अलावा मुंबई को मॉनसून के दौरान डूबने से बचाने के लिए कई परियोजनाओं का समय पर पूरा न होना भी शहर के डूबने का बड़ा कारण है। लेकिन अब ऐसी कई प्रलंबित परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। जिसकी जानकारी राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है।

दरअसल, एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि बरसात के दौरान अब मुंबई नहीं डूबेगी। उन्होंने कहा कि, साल 2005 में मुम्बई में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के बाद ब्रिमस्टोवाड परियोजनाओं के तहत प्रस्तावित कुल 58 योजनाओं में से 41 काम पूरा कर लिया गया है। वहीं बाकी 13 परियोजनाओं का काम तेजी से शुरू है।
इसके अलावा 3 से चार परियोजनाओं पर टेंडर आमंत्रित किया गया है। वहीं एक परियोजना के भूखंड विवाद को लेकर मामला अदालत में प्रलंबित है।

शिंदे ने आगे जानकारी दी कि, “ब्रिमस्टोवाड योजना के तहत सुझाए गए 8 पम्पिंग स्टेशनों में 6 पम्पिंग स्टेशनों का काम शुरू है। जिसके बाद अब मुम्बई में बाढ़ नहीं आएगी। मुम्बई को बाढ़ में डूबने से बचाने के लिए सरकार और बीएमसी ने
बेहतर व्यवस्था की है।

आपको बता दें कि, साल 2005 में मुम्बई में बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में हजारों लोगों की जान चली गई थी। वहीं हजारों-करोड़ो रुपयों के जान-माल का भी नुकसान हुआ था।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:-https://metromumbailive.com/failure-to-pay-rent-is-not-a-crime-supreme-court/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x