सांसद संभाजी राजे (Sambhaji Raje) ने मराठा आरक्षण को लेकर आगामी 16 जून को मराठा मोर्चा निकालने की चेतावनी दी थी। ओबीसी समाज के नेता प्रकाश शेंडगे ने आगामी 15 जून को मोर्चा निकालने की बात कही है। ऐसे में एक साथ दो बड़े समाज के द्वारा निकाले जाने वाले मोर्चे की खबर से महाराष्ट्र सरकार के सर पर बल आ चुका है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद ओबीसी समाज के मोर्चे का ऐलान हुआ है।
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से मराठा आरक्षण के अलावा भी प्रमोशन के आरक्षण के मुद्दे पर हुई बात की है। प्रकाश शेंडगे ने इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, एक आयोग बनाकर ओबीसी समाज की जनगणना होनी चहिए। इसके बाद यह डाटा सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए। उसके बाद ओबीसी समाज का आरक्षण हो सकता है। सरकार ने अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी 15 तारीख को ओबीसी समाज सड़क पर उतरकर तीव्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेगी और इसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
रायगढ़ से छत्रपति संभाजी राजे ने मराठा आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण दिया था। कोल्हापुर में साहू जी महाराज की मौजूद समाधि स्थान पर हमारा आंदोलन होगा। 1यह मोर्चा 6 जून (June) को निकाला जाएगा। इस घोषणा के बाद भी महा विकास अघाड़ी सरकार के नेता इसकी जवाबदारी एक दूसरे के ऊपर डाल रहे हैं। संभाजी राजे का कहना कि वो किसी भी कीमत पर मराठा समाज को आरक्षण दिला कर रहेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें अपना बलिदान ही क्यों ना देना पड़े।
Report by : Aarti Verma
Also read : मेट्रो मुम्बई के मिशन मिल्क से जुड़े शहर के बड़े समाज सेवक