ताजा खबरेंदिल्लीदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रराष्ट्रीय

अब दिल्ली में हुआ पेट्रोल सस्ता, महाराष्ट्र का नम्बर कब?

182

केंद्र की सरकार ने दीवाली से पहले पेट्रोल (Petrol) पर 5 और डीजल (Diesel) पर 10 रुपये घटाकर आम आदमी को राहत दी थी। जिसके बाद सभी भाजपा शासित सरकारों ने अपने-अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम कर दिया। जिसके बाद कई गैर भाजपा सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम कर दिया था। अब इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ चुका है।

दरअसल, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महंगाई से जूझ रही जनता को राहत पहुंचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की कटौती की है। वहीं वैट टैक्स में भी बड़ी कटौती की गई है। राज्य ने वैट टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 19.4 फीसदी कर दिया है। दिल्ली वालों को राज्य सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/parag-agarwal-appointed-as-new-ceo-of-twitter-jack-dorsey-resigns/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x