ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को अब शहनाज़ गिल ने किया सपोर्ट

123

रणवीर सिंह (Ranveer singh)ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर वो विवादों में आ गए थे और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैl अब इस पर शहनाज गिल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी हैl शहनाज गिल ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोस का समर्थन किया हैl

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड होकर फोटोशूट कराया था, जिसे फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने सराहा थाl शहनाज गिल से जब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो वह शरमा गईl उन्होंने कहा, ‘रणवीर की इंस्टाग्राम पोस्ट मैंने कभी लाइक नहीं की हैl वह पहली पोस्ट लाइक की हैl’

इसके पहले मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया हैl उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा हैl रणबीर सिंह का कई लोगों ने सपोर्ट भी किया हैl इसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर शामिल हैl विद्या बालन ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा था, ‘अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा हैl हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए नाl’

Reported By :- nitesh Thakur

Also Read :-https://metromumbailive.com/when-the-film-flopped-sanjay-dutt-adopted-this-trick/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x