ताजा खबरेंदुनियामहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब चोरों ने शुरू की नींबू और सब्जियों की चोरी

135

देश में लगातार गर्मी बढ़ते जा रही है। इस बीच नीम्बू की डिमांड बढ़ गई है। जिसके कारण नीम्बू (Lemon) के दाम आसमान छू रहे हैं। आलम यह है कि एक नींबू 10 से 15 रुपये में बिक रहा है। इस वजह से अब नीम्बू की भी चोरी होने लगी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चोर दुकान से महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ले गए।घटना थाना तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी का बताया जा रहा है। मंडी में रहने वाले मनोज कश्यप की सब्जी मंडी में दुकान है। चोरी की वारदात के बाद दुकानदारों में भारी नाराजगी है। वहीं जिले में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको मालूम हो कि, वर्तमान समय में पूरे देश में नीम्बू के दामों में आग लगी हुई है। कई मंडियों में नीम्बू 350 से 400 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं मुंबई जैसे शहर में एक नीम्बू 10 से 12 रुपये का मिला रहा है। सबकी नजर उतारने वाले नीम्बू को महँगाई की नजर लग गई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/grand-procession-taken-out-on-the-occasion-of-ram-navami-in-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x