कोरोनाताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

अब महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के लिए भी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

143

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। वहीं पुलिस वाले अपनी जान खतरे में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में अब गृह विभाग ने पुलिस के लिए एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत अब महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी वर्क फ्रॉम होम कर पाएंगे।

राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सुविधा दी गई है। इस संबंध में राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने खुद घोषणा की है।

बता दें कि, ‘देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार 166 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिसमें 71 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

71 नए पुलिसवालों के संक्रमित होने के बाद मुंबई में कोरोना संक्रमित पुलिस वालों की संख्या 9 हजार 510 पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में अब तक 123 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 265 पुलिसकर्मियों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – RRR के बाद पृथ्वीराज की भी रिलीज़ डेट भी टली

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x