ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

3 दिसंबर को मुंबई-मडगाँव के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन

562

मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शनिवार को मुंबई से मडगाँव के लिए विशेष ऑफर पर एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।01427 एकतरफा विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शनिवार दिनांक 3 दिसंबर को 00.20 बजे शुरू कर उसी दिन 12.15 बजे मडगांव पहुंचेगी। ये एकतरफा विशेष ट्रेन अपने डेस्टिनेशन मडगांव पहुंचने से पहले दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कंकावली, सावंतवाड़ी रोड और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में 15 स्लीपर कोच के डिब्बे और 2 सामान्य सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

Also Read: नवनीत राणा को झटका , कोर्ट ने जारी किया वारंट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़