खेलताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाईन फ्रॉड रैकेट का किया भांडाफोड़, 25 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद

285

मुंबई (Mumbai) पुलिस की सायबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे रैकेट का भांडाफोड़ किया है। जो ऑनलाइन माध्यम से लोगों के साथ ठगी किया करता था। इस गिरोह के लोग पहले सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी की मदद से लोगों के साथ दोस्ती किया करते थे। फिर उनके साथ गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी किया करते थे।

इस गिरोह ने ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से एक महिला के साथ 13 लाख रुपयों से ज्यादा की ठगी की थी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद वरिष्ठ पुलिस निरक्षक ने मेट्रो मुंबई के रिपोर्टर दत्ता प्रसाद को दी है।

पुलिस वालों ने इनके पास से 25 मोबाइल, 1 टैब, चार लैपटॉप, डेबिट कार्ड और चेक बुक समेत कई बैंक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। यह गिरोह ज़्यादातर फ्रॉड के लिए महिलाओं को शिकार बनाया करता था। अब तक इस गिरोह ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से कई महिलाओं को शिकार बनाया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: शिल्पा और राज की मुश्किलें बढी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x