ताजा खबरें

आगरी कोली मालवणी महोत्सव 2023 का आयोजन

904

कल्याण : 13 जनवरी से 22 जनवरी के दरमियान कल्याण के वासुदेव बलवंत फड़के मैदान में भव्य आगरी कोली मालवणी महोत्सव 2023 का आयोजन होगा। आगरी-कोली समुदाय की परंपरा और संस्कृति के जतन के लिए यह उत्सव का आयोजन किया जाएगा ऐसी जानकारी कोली, आगरी, मालवणी प्रतिष्ठान कल्याण के अध्यक्ष देवानंद नामदेव भोईर ने पत्रकार परिषद में दी।

साल 2008 से कल्याण में आगरी कोली महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें आगरी-कोली समाज की परंपरा, संस्कृति, लोकनृत्य, वेशभूषा और अलग-अलग प्रकार के फूड स्टाल लोगों के मनोरंजन के लिए लगाए जाते हैं। इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर महोत्सव की शुरूआत 13 जनवरी को की जाएगी। आगरी-कोली समुदाय के नेता और विधान परिषद के विधायक रमेश पाटिल के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल, केबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण, सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे सहित अन्य नेतागण महोत्सव में शामिल होंगे ऐसी जानकारी आयोजकों की तरफ से दी गई है।

Also Read: राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ लेकिन धुंध बरकरार है

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़