ताजा खबरें

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ अब भारत में होगी रिलीज़ ?

482

पाकिस्तानी(Pakistani)एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया था। रिलीज के कुछ दिनों बाद ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली। ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारत में रिलीज होगी।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पहले भारत में 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब यह फिल्म भारत में 30 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म 13 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के साथ-साथ दुनिया भर में रिलीज हुई। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 में आई यूनुस मलिक की फिल्म मौला जट्ट की रीमेक है। फवाद खान स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 51 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जाट’ को 25 देशों में करीब 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/police-arrested-smugglers-of-wild-parrots-and-turtles-illegally/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़