हमने ऐसे कई बच्चे देखे हैं जो साल भर नहीं पढ़ते हैं। वे स्कूल में जो कुछ भी पढ़ाया जाता है उसे अनदेखा करते हैं और परीक्षा के दौरान कुछ नहीं लिख पाते। फिलहाल एक ऐसे ही बच्चे के लिखे पेपर का वीडियो वायरल हो रहा है. जहाँ कुछ बच्चे समझते है की वो काफी होशियार है और टीचर उनके पेपर चेक नहीं करते तो जनक जरा इस छात्र के पेपर को तो देखिये गाने के लिरिक्स के साथ-साथ गाने के ट्यून्स भी पेपर में लिख दिए गए है। यकीन नहीं होता तो पहले इस वीडियो को देखिये
یہ وائرل وڈیو وٹسُ ایپ میں موسول ہوئی۔ میری طالب علموں سے التجا ہے کہ میرے گیتوں میں physics نہ تلاش کریں اگرچہ دیکھا جائے تو physics تو اس گانے کے اشعار سمیت ہر جگہ ہی موجود ہے۔ لیکن پھر پڑھائ کے وقت پڑھائی اور اساتذہ کا احترام کریں۔ ? pic.twitter.com/vjl4Mbo5Pw
— Ali Zafar (@AliZafarsays) December 27, 2022
इस वीडियो को पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में टीचर छात्र द्वारा लिखा गया फिजिक्स का पेपर दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह कह रहा है कि कराची बोर्ड के एक छात्र ने पेपर में उत्तर की जगह गाना लिख दिया है। शिक्षक वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि छात्रों को लगता है कि पेपर चेक करने वाले अंधे होते हैं।वीडियो में छात्र ने पेपर में लिखा है, ‘कसम से मैंने बहुत खतरनाक पेपर दिया है.’ और तो और उन्होंने आगे जवाब की जगह पेपर में अली जफर के गाने लिख दिए। इसे देखकर खुद अली जफर भी हैरान हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि छात्रों को गानों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.
Also Read: ब्लाइंड डेट पर गया कपल 10 दिन कमरे में रहे बंद फिर किया शादी का एलान