ताजा खबरेंदुनियादेशराष्ट्रीय

पाकिस्तान के परमाणु जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान का निधन

160

पाकिस्तान (Pakistan) के परमाणु के जनक वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कादिर खान आज 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉ खान को पाकिस्तान के परमाणु का जनक के नाम से jaana जाता है। उनकी तबीयत काफी दिनों से बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें खान रिसर्च लैबोरेटरीज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन आज रविवार की सुबह सात बजे उन्होंने अस्पताल में ही अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि आज सुबह से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।जिसके बाद रविवार को ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांसे ली।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘डॉ अब्दुल कादिर खान के निधन से बेहद दुखी हूं।पूरा मुल्क उनसे बेहद प्यार करता है। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमें परमाणु हथियार दिया है।पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वो एक हीरो थे।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खटक ने भी शोक जाहिर करते हुए कहा कि परमाणु वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कादिर खान के निधन से गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह बहुत ही बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा देश के लिए किए गए उनके कार्यों का सम्मान करेगा। उनकी वजह से हमारी डिफेंस कैपेबिलिटी बेहद मजबूत हुई। पूरा देश उनका कर्जदार हमेशा रहेगा। भोपाल में जन्‍मे अब्‍दुल कदिर खान का पाकिस्तान को मुस्लिम वर्ल्ड में पहला परमाणु हथियार संपन्न देश बनाने में सबसे बड़ा योगदान है। पाकिस्‍तानी परमाणु बम का विस्‍फोट करने के बाद उन्हें देश का सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार भी दिया गया था।पाकिस्तानी जनता उन्हें एक नायक के रूप में देखती है।

Report by : Brijendra Singh

Also read : टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को बड़ी राहत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x