ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पालघर: मां के अनैतिक संबंध के कारण गई बच्ची की जान

148

मुंबई (Mumbai) से सटे पालघर (Palghar) जिले के बोइसर (Boisar) से लापता 5 वर्षीय बच्ची का मृतदेह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खुलासा हुआ है कि इस बच्ची को बाल्टी के पानी में डूबाकर मारा गया है। वहीं हत्या के पीछे का कारण जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरअसल, बच्ची के मां के पड़ोस में रहने वाले शख्स से अनैतिक संबंध थे। लेकिन कुछ दिन पहले बच्ची की मां ने उस पुरूष से सम्बन्ध तोड़ दिए। इसी वजह से गुस्से में आकर सनकी आशिक ने उस महिला की बच्ची की हत्या कर दी थी।

पालघर जिले की बोईसर पुलिस ने पांच वर्षीय लापता बच्ची की हत्या मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। हत्या के 24 वर्षीय आरोपी महेंद्र सोमर सिंह को पुलिस ने हथकड़ी लगा दी है। स्थानीय अपराध शाखा की बोइसर टीम ने आरोपी का पता लगाया। आरोपी के खिलाफ बोईसर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेश भेजे गए। हालांकि, उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी यह है कि आरोपी ने अनैतिक संबंध तोड़ने वाली एक विवाहित महिला को सबक सिखाने के लिए यह कृत्य किया।

आरोपी महेंद्र सोमर सिंह (24) और बच्ची की मां अगले- बगल में रहते थे। इसी दौरान आरोपी का एक विवाहिता महिला से अफ़ेयर शुरू हो गया। हालांकि, महिला ने अचानक पुरुष से अनैतिक संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया। इसी वजह से आरोपी ने कथित तौर पर उसके बेटे को सबक सिखाने के उद्देश्य से मार डाला।

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x