ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

पालघर: मच्छीमारों को मिली दुर्लभ मछलियां

154

आज पालघर के मछुआरों के जाल में दो दुर्लभ मछलियां फंस गई। इन मछलियों की पहचान फिनलेस पोरपोइज़ के तौरपर हुई।
दरअसल, तारापुर में समुद्र तट के पास मछली पकड़ने वाले जाल में दो दुर्लभ मछलियाँ फंस गईं।

हालांकि मछुआरों ने इन मछलियों को वापस समुद्र में छोड़कर जीवनदान दिया। वहीं इस दौरान इन दुर्लभ मछलियों को देखने के लिए नागरिकों की भीड़ समुद्र तट पर इक्कठा हो गई।

पारंपरिक तरीके से मच्छी पकड़ने वाले तारापुर के जगदीश विंदे ने समुद्र तट पर मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। हालांकि, कुछ समय बाद, मछुआरे ने देखा कि दो दुर्लभ मछलियां भागने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

उसी समय, विन्दे ने अपने साथियों की मदद से मछली पकड़ने के जाल को काट दिया। और उन्होंने दोनों मछलियों को सुरक्षित छोड़ दिया। ये दोनों मछलियाँ, जो दिखने में बेहद बहुत दुर्लभ थीं। और कुछ हद तक व्हेल जैसी थीं। इनकी जान बचने से पर्यावरण प्रेमी काफी खुश है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – बसपा प्रमुख मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x