महाराष्ट्र (Maharashtra) में बिल्डर से वसूली के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ती रही हैं। आपको बता दें कि परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह को घेरते हुए कहा कि वे तो वर्तमान में बेल्जियम में हैं। निरुपम ने कहा कि मुंबई के पूर्व सीपी बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की यह जांच का विषय है।
संजय निरुपम ने ट्वीट कर रहा है कि ‘ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।जो कि मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था।खुद पांच मामलों में वांटेड हैं पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है,परमवीर सिंह बेल्जियम में है।बेल्जियम ये गए कैसे ? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?मुंबई क्राइम ब्रांच की अर्जी पर कार्रवाई करते हुए मुंबई की लोकल कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ तो अब गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। परमबीर के अलावा कोर्ट ने अरेस्ट के लिए विनय सिंह, रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है।आपको बता दें कि परमबीर सिंह जब मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तो उसी समय एंटीलिया विस्फोटक मामला भी सामने आया था। जिसके चलते सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। परमबीर सिंह इसके बाद छुट्टी पर चले गए थे और वो तभी से फरार हैं। महाराष्ट्र सरकार तभी से परमबीर सिंह की तलाश कर रही है। परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन अब तके कोई भी सुराग नहीं मिला है।
Report by: Brijendra Singh
Also read: दोबारा जुड़वां बच्चों के पिता बनेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो