मुम्बई (Mumbai) से सटे कल्याण में सड़कों की बदहाल स्थिति से लोग बहुत ज्यादा परेशान है। यहां बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भरने से सड़क का हाल बेहाल है। इनमें से कुछ गड्ढे में लोग गिर भी जाते हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ता। स्थानीय पार्षद द्वारा इस संबंध में विधायकों को सूचित करने के बाद विधायकों ने अपने खर्चे पर सड़क निर्माण सामग्री व रोड रोलर्स भिजवाए। लेकिन नागरिक को इस बात को लेकर गुस्सा है कि नगर निगम कब जागेगा?
कल्याण पूर्व के आदिवली ढोकली इलाके में सड़क का बुरा हाल है। स्थानीय नगरसेवक कुणाल पाटिल ने इस सड़क को बनाने के लिए बार-बार फॉलो अप किया। इस संबंध में कमिश्नर ने मैसेज कर सिर्फ आश्वाशन दिया, फिर भी रास्ता खराब।
लगातार हो रही बारिश से सड़क पर पानी भर गया है। नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस रास्ते पर कई लोग गिरते भी हैं।
कुणाल पाटिल ने मनसे विधायक राजू पाटिल को इस संबंध में सूचित करने के बाद विधायक ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री और रोलर्स भेज दिए हैं। हालांकि, यह अस्थायी होगा। आखिरकार कुणाल पाटिल समेत स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया है कि नगर निगम इस मुद्दे की अनदेखी क्यों कर रहा है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : OBC आरक्षण को लेकर 21 तारीख को जालना में प्रदर्शन