मुम्बई (Mumbai) में भारी बरसात के कारण जगह-जगह दुर्घटना देखने को मिली। इन दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक आशीष शेलार ने BMC को आड़े हाथों लिया है।
शेलार ने कहा कि, ‘चेंबूर, विक्रोली और भांडुप में हुई दुर्घटना मुम्बई शहर के लिए दुर्देव है। जिस नगर निगम के पास तमाम मशीनरी, अधिकारी और फंड है। लेकिन फिर भी नागरिकों की जान चली जाती है।क्योंकि सत्ता धारकों की इच्छाशक्ति नहीं है। नगर पालिका की लापरवाही से आम लोगों की जान जा रही है।परिवार में मरने वाले सभी लोगों को मदद करनी चाहिए।
नगर निगम को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के अन्य नागरिकों को भोजन, पानी और आश्रय प्रदान करने की आवश्यकता है।इसके लिए राज्य सरकार को नगर निगम की मदद करनी चाहिए। दुर्घटनास्थल पर सत्ताधारी दलों के नेता, संरक्षक मंत्री पहुंचे। स्थिति की तात्कालिकता को देखते हुए तुरंत निर्णय लिया जाना चाहिए।यदि निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जाती है तो पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।
चेंबूर वाशी नाका में दीवार गिरने के स्थल का निरीक्षण करने के बाद भाजपा नेता विधायक और आशीष शेलार ने कहा कि सहानुभूति दिखाने की जरूरत है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : भक्तों को नरसी नामदेव मंदिर में प्रवेश नहीं