ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश की संभावना

158

पिछले कुछ दिनों से पूरे महाराष्ट्र में अचानक से लू चलने लगी थी। जिसके कारण कई जिलों में मार्च महीने के शुरुआती दिन उमस भरे और गरम रहें। औरंगाबाद में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं विदर्भ के कई जिलों में कड़क धूप पड़ रही थी।

वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने का अंदाज लगाया था। लेकिन कल से मराठवाड़ा समेत पूरे महाराष्ट्र में तापमान गिरने लगा है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चक्रवती तूफान का खतरा पैदा हो गया है। इस तूफान से महाराष्ट्र के जिले भी कुछ हद तक प्रभावित होंगे। ऐसा अंदाज मौसम विभाग ने जताया है।

पुणे में भारतीय हमामन विभाग के प्रमुख के.एस. होसलीकर ने ट्वीट कर अगले 24 घंटे के मौसम के पूर्वानुमान के बारे में बताया है। उनके अनुसार, अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसके कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अगले 12 घंटों में इस स्थिति के तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है।

तूफान से पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग ने आज कोंकण और विभिन्न स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि विदर्भ में कई स्थानों पर लू चलेगी।

गोवा, कोल्हापुर, सांगली और मिराज में शनिवार को बारिश हुई। यह भी कम दबाव के क्षेत्र का परिणाम था। यह भी उम्मीद है कि 22 से 23 मार्च तक राज्य में स्थिति में सुधार होगा, जिसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी और लू चलने की आशंका है।

रविवार को मुंबई के तापमान में अचानक आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह तापमान 39 डिग्री तक चला गया था। रविवार को मुंबई में सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोलाबा वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मुंबई में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

सोमवार को भी यही स्थिति है। मध्य महाराष्ट्र में कोल्हापुर में 2.6 डिग्री, महाबलेश्वर में 2.3 डिग्री, नासिक में 3.7 डिग्री, सतारा में 3.5 डिग्री और सांगली में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही विदर्भ के कई हिस्सों में रविवार को तापमान शनिवार के मुकाबले थोड़ा कम

Repoted By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bmcs-strict-action-against-unclaimed-vehicles-parked-on-the-roads-of-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x