ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ब्रह्मास्त्र के नए वीडियो को देखकर कन्फ्यूज हुए लोग

143

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra)की फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फिल्म से जुड़े लोग नए वीडियोज शेयर करते जा रहे हैं। अब करण जौहर ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से जुड़ा एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है तो लोग पूछ रहे हैं ये रणवीर सिंह हैं या शाहरुख खान। गौरतलब है कि काफी पहले खबरें आई थीं कि इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कैमियो रोल करते नजर आएंगे।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स खड़ा है आसमान से चार चीजें आकर उसके कंधे से जुड़ जाती हैं। इस शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है और उसके बड़े बाल नजर रहे हैं। इस पर लोग पूछ रहे हैं कि ये रणवीर सिंह हैं या शाहरुख खान। इस तरह से तमाम फैंस ने ऐसे सवाल किए हैं।

बताते चलें कि इससे पहले भी करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें रणबीर कपूर का किरदार शिवा आग से भिड़ता नजर आ रहा है। इस प्रोमो को लेकर लोगों का कहना है कि बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण की आवाज आ रही है। इससे अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका पादुकोण में कैमियो रोल करती नजर आएंगी। लोगों ने करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में लिखा है कि क्या ये दीपिका पादुकोण की आवाज है? इस तरह से तमाम यूजर्स ने कमेंट किया है।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read:- https://metromumbailive.com/muslim-stars-also-celebrate-ganeshotsav-by-breaking-the-shackles-of-religion/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x