देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता बहुत ज्यादा परेशान है। इसके खिलाफ आज मुम्बई (Mumbai) कांग्रेस (Congress) के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मुम्बई (Mumbai) कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज सुबह 11 बजे से बढ़ती कीमतों के खिलाफ उत्तर मुम्बई के बोरीवली पूर्व में स्थित मागेठाणे से लेकर कांदिवली पूर्व के ठाकुर काम्प्लेक्स तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से साईकिल और बैल गाड़ी का इस्तेमाल कर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में मुम्बई कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता शामिल हुए हैं। जिनमें मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, चारणसिंह सपरा, कालू बुधेलिया, चौथीप्रसाद गुप्ता एवं स्थनीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए थे।
मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मुम्बई (Mumbai) में पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र (Maharashtra) के ज्यादातर जिलों में पेट्रोल-डीजल अपने उच्चतम स्तर पर है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मुंबई में माँ ने अपने बच्ची के सामने की पिता की हत्या