ताजा खबरेंदुनियामहाराष्ट्रमुंबई

PNB घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ से भी भागा, इस जगह छिपे होने की आशंका

135

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चौकसी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। भगोड़ा व्यापारी चौकसी अब अपने एंटीगुआ शेल्टर होम से भी लापता बताया जा रहा है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, चौकसी भारत में प्रत्यर्पण के खौफ से क्यूबा भाग गया है। वहीं चौकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी इस बात की पुष्टि की है।

विजय अग्रवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जानकारी दी कि, ‘चौकसी के गायब होने से उनका परिवार का बहुत ज्यादा परेशान है। इसी वजह से उनके परिवार ने मुझे चर्चा के लिए बुलाया था। फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन परिवार चौकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

इस मामले को लेकर रॉयल पुलिस फ़ोर्स इस जानकारी दी कि, ‘चौकसी की तस्वीर के साथ एक पुलिस ने बयान जारी किया है। ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चौकसी के गुमशुदा होने की जांच कर रही है।

चौकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन जॉइंट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, चौकसी 23 मई 2021 से लापता है। उसने बताया कि चौकसी रविवार को आखिरी बार उनकी गाड़ी में देखा गया था। चौकसी की कार के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है। पर अब तक चौकसी के बारे में जानकारी जुटाने में अब तक पुलिस असफल रही है।

वहीं चौकसी के लापता होने की खबर फैलने के बाद सीबीआई भी चौंकना हो गई है। पहले सीबीआई यह पता लगा रही है कि चौकसी के गुमशुदा होने की खबर सच है या नहीं? सीबीआई ने एंटीगुआ एम्बेसी से संपर्क साधकर इसकी सच्चाई पता लगा रही है। अगर मेहुल चौकसी के लापता होने की खबर सच निकलती है तो, सीबीआई डिप्लोमेटिक चैनल और इंटरपोल के जरिये मेहुल चौकसी के लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश करेगी।

वहीं एंटीगुआ की मीडिया के अनुसार, पुलिस ने मेहुल चौकसी की तलाश के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। मिली जानकारी के अनुसार, ‘आइलैंड के साउथ में स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने के लिए देर शाम अपने घर से निकला था। तभी ही उसको आखिरी बार देखा गया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार कल चौकसी के गाड़ी को जॉली हार्बर में तलाशा गया था। लेकिन अब तक चौकसी के बारे में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि मेहुल चौकसी चर्चित पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। CBI की जांच शुरु होने से पहले चौकसी 2018 में भाग गया था। चौकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव मोदी भी इस 13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में एक अन्य मुख्य आरोपी हैं। अब तक इस घोटाले में ED ने कार्रवाई करते हुए मेहुल चौकसी और गीतांजलि ग्रुप के 13 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच किया है। वहीं मोदी सरकार के प्रयासों के कारण एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चौकसी की नागरिकता रद्द कर दी है। भारत सरकार द्वारा जल्द से जल्द मेहुल चौकसी के प्रत्यार्पण भी कोशिश की जा रही है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र के हर एक अस्पताल को ब्लैक फंगस मरीजों की जानकारी राज्य सरकार को देनी होगी-राजेश टोपे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x