ताजा खबरें

मालाड में एक फर्जी कंपनी पर पुलिस ने छापा मारा

467

मुंबई के मलाड पश्चिम बांगुरनगर पुलिस स्टेशन की हद में चलाए जा रहे अवैध कॉल सेंटर पर बांगुरनगर पुलिस की टीम ने छापा मारा.

यह फर्जी कॉल सेंटर CIELOX BUSINISs SOLUTIONS LLP के नाम से मालाड पश्चिम में चलाया जाता था.
जहाँ निवेशकों को विश्वास में लेकर काम से कम 200 डॉलर निवेश बात बताकर लेते और 24 से 48 घंटे में 200 डॉलर क्रेडिट करने की बात कहते थे.

लेकिन शिकायतकर्ता को 48 में 200 डॉलर क्रेडिट नही होने पर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में चीटिंग का मामला दर्ज कराया . मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कंपनी पर छापा डाला.
जहा पर मैनेजर राजेश पिल्ले को गिरफ्तार किया और उसके दो साथीदार फरार हो गए.पोलीस ने फर्जी कंपनी के ऑफिस से कंप्यूटर, 8 हार्डडिस्क, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल बरामद किए . पुलिस को जांच में पता चला कि इन ठगों ने 200 डॉलर लेकर अब तक 100 लोगो को 20 लाख की ठगी कर चुके है.
अभी भी 2 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश बांगुरनगर पुलिस कर रही है.

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़